प्रश्न 1.
क) 'शुक्ल युग' के निबन्धकार नहीं हैं:
(i) गुलाबराय
(ii) राहुल सांकृत्यायन
(iii) अध्यापक पूर्ण सिंह
(iv) कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर'
उत्तर:
(iii) अध्यापक पूर्ण सिंह (अध्यापक पूर्ण सिंह द्विवेदी युग के प्रसिद्ध निबन्धकार हैं।)
ख) हिन्दी एकांकी के जनक माने जाते हैं:
(i) विष्णु प्रभाकर
(ii) भुवनेश्वर प्रसाद
(iii) लक्ष्मीनारायण मिश्र
(iv) रामकुमार वर्मा
हल / Solution:
(iv) रामकुमार वर्मा
ग) 'चंपारण में महात्मा गाँधी' जीवनीपरक कृति के लेखक हैं:
(i) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(ii) अमृत राय
(iii) डॉ. रामविलास शर्मा
(iv) संपूर्णानन्द
हल / Solution:
(i) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
घ) 'हर्षचरित का सांस्कृतिक अध्ययन' कृति किस गद्य-विधा की रचना है?
(i) निबन्ध
(ii) आलोचना
(iii) यात्रावृत्तान्त
(iv) कहानी
हल / Solution:
(ii) आलोचना
ङ) इनमें से लेखक और उसकी कृति का एक विकल्प सुमेलित नहीं है, वह है:
(i) जैनेन्द्र कुमार – 'पूर्वोदय'
(ii) कन्हैयालाल मिश्र 'प्रभाकर' – 'बाजे पायलिया के घुँघरू'
(iii) हजारीप्रसाद द्विवेदी – 'राष्ट्रजीवन की समस्याएँ'
(iv) हरिशंकर परसाई – 'तब की बात और थी'
हल / Solution:
(iii) हजारीप्रसाद द्विवेदी – 'राष्ट्रजीवन की समस्याएँ'