मानव भूगोल में मनुष्य की गतिविधियों और पृथ्वी के भौतिक पर्यावरण के सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है। इसके प्रमुख क्षेत्र व उपक्षेत्र निम्नलिखित हैं—
(1) सामाजिक भूगोल — उपक्षेत्र : व्यवहारवादी भूगोल, सामाजिक कल्याण का भूगोल, अवकाश का भूगोल, सांस्कृतिक भूगोल, लिंग भूगोल, ऐतिहासिक भूगोल, चिकित्सा भूगोल।
(2) जनसंख्या भूगोल — इसमें जनसंख्या का वितरण, घनत्व, वृद्धि, लिंग अनुपात, आयु संरचना व प्रवास का अध्ययन होता है।
(3) नगरीय भूगोल — उपक्षेत्र : नगरीय विकास, नगरों का आकार व वितरण, नगरीय बस्तियों का अध्ययन।
(4) राजनीतिक भूगोल — उपक्षेत्र : निर्वाचन भूगोल, सैन्य भूगोल, राज्य व राष्ट्र सम्बन्धी अध्ययन।
(5) आर्थिक भूगोल — उपक्षेत्र : संसाधन भूगोल, कृषि भूगोल, उद्योग भूगोल, विपणन भूगोल, पर्यटन भूगोल, अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार का भूगोल, परिवहन भूगोल।
इस प्रकार मानव भूगोल एक विस्तृत विषय है, जो मनुष्य के सामाजिक, आर्थिक व सांस्कृतिक जीवन के स्थानिक पक्षों को समझाता है।
उत्तर (अथवा): किसी स्थान पर उद्योग स्थापित होने को उद्योगों का स्थानीयकरण कहते हैं। इसे प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक निम्नलिखित हैं—
(1) कच्चे माल की उपलब्धता — भारी व शीघ्र नष्ट होने वाले कच्चे माल वाले उद्योग (जैसे चीनी, सीमेन्ट) कच्चे माल के स्रोत के पास लगते हैं।
(2) शक्ति के साधन — कोयला, बिजली आदि ऊर्जा की सस्ती व नियमित आपूर्ति आवश्यक है; इस्पात उद्योग कोयला क्षेत्रों के पास लगे हैं।
(3) श्रम — सस्ता व कुशल श्रम उपलब्ध होना चाहिए।
(4) परिवहन व बाजार — कच्चा माल लाने व तैयार माल बेचने के लिए अच्छे परिवहन साधन व निकट बाजार होना चाहिए।
(5) पूँजी व बैंकिंग सुविधा — उद्योग लगाने के लिए पर्याप्त पूँजी व ऋण सुविधा आवश्यक है।
(6) जल आपूर्ति व भूमि — अनेक उद्योगों को बहुत जल व सस्ती समतल भूमि चाहिए।
(7) सरकारी नीति व राजनीतिक स्थिरता — कर छूट, लाइसेंस नीति व शान्त वातावरण भी स्थानीयकरण को प्रभावित करते हैं।
इन कारकों का अनुकूल संयोग जिस स्थान पर मिलता है, वहीं उद्योग केन्द्रित हो जाते हैं।